राष्ट्रपति की 7 और 8 जुलाई, 2018 को गोवा की यात्रा



नई दिल्ली, 06 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 7 और 8 जुलाई, 2018 को गोवा की यात्रा पर जायेंगे। राष्ट्रपति के रूप में उनकी गोवा की पहली यात्रा होगी।

7 जुलाई, 2018 को राष्ट्रपति गोवा विश्व विद्यालय के 30वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति उसी दिन शाम में राज्य सरकार द्वारा अपने सम्मान में दिए गए नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

8 जुलाई, 2018 को राष्ट्रपति पुराने गोवा में यूनेसको विश्व विरासत स्थल बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस जायेंगे और दिल्ली वापस आने से पहले मरडोल में श्री मंगुयेशी मंदिर जायेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News