मिशन शौर्य दल के सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की



नई दिल्ली, 29 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्‍ट्र के जनजातीय 10 छात्रों के समूह से मुलाकात की। ये छात्र महाराष्‍ट्र सरकार के आदिवासी विकास विभाग की पहल ‘मिशन शौर्य’ के दल का हिस्‍सा थे। इस समूह के 5 छात्रों ने मई 2018 में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्‍ट की चढ़ाई की थी।

छात्रों ने प्रशिक्षण और माउंट एवरेस्‍ट की चढ़ाई के दौरान हुए अपने अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किए। प्रधानमंत्री ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्‍होंने छात्रों से नियमित रूप से खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्‍सहित किया। उन्‍होंने समूह के सभी सदस्‍यों को सम्‍मानित भी किया।

इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस और केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री हंसराज अहीर भी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News