आवेदन आमंत्रित करने की समय सीमा बढ़ाई गई



नई दिल्ली, 28 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिए आवेदन आमंत्रित करने की समय सीमा बढ़ा दी है। विभिन्न गतिविधियों के लिए वर्तमान समय सीमा और संशोधित समय सीमा इस प्रकार हैं-

क्रम संख्या
गतिविधि
वर्तमान समय सीमा
संशोधित समय सीमा

1.
ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए वेब पोर्टल खुलेगा
15 जून से 30 जून, 2018
15 जून से 15 जुलाई, 2018 (12.00 मध्यरात्रि)

2.
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जिला चयन समिति के नामांकनों को राज्य चयन समिति को अग्रसारित किया जाएगा
1 जुलाई से 15 जुलाई, 2018
16 जुलाई से 24 जुलाई, 2018 (12.00 मध्यरात्रि)

3.
राज्य चयन समिति की संक्षिप्त सूची ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वतंत्र राष्ट्रीय निर्णायक मंडल को अग्रसारित की जाएगी
16 जुलाई से 31 जुलाई, 2018
25 जुलाई से 31 जुलाई, 2018 (12.00 मध्यरात्रि)

4.
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संक्षिप्त सूची में शामिल किए गए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पत्र/सूचना भेजी जाएगी
3 अगस्त, 2018
3 अगस्त, 2018

5.
स्वतंत्र राष्ट्रीय निर्णायक मंडल द्वारा नामों को अंतिम रूप देना
30 अगस्त, 2018
30 अगस्त, 2018


● वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स : आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

संयुक्त राष्ट्र और डीआईसीई जिलों की साझेदारी के साथ नीति आयोग ने वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स (डब्ल्यूटीआई अवार्ड्स) के तीसरे संस्करण के लिए नामांकन आंमत्रित किए हैं। नामांकन जमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2018 तक बढ़ा दी गई है।

डब्ल्यूटीआई अवार्ड्स-2018 की घोषणा इस साल मार्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई थी। राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनुकरणीय महिलाओं द्वारा किए गए कार्य की पहचान और उनकी प्रशंसा के लिए यह अवार्ड दिया जाता है।

इस साल डब्ल्यूटीआई अवार्ड ‘महिला और उद्यमिता’ विषय पर केन्द्रित है, जो नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) की अवधारणा से जुड़ा हुआ है। पुरस्कार के विजेताओं को नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डब्ल्यूईपी के तहत मदद और सलाह दी जाएगी ताकि महिलाएं अपनी उद्यमिता आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हो सकें।

वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स-2018 असाधारण महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियां आमंत्रित करता है, जिसमें वे अपने व्यापार, उद्यम और पहलों के जरिये रूढ़ियों को चुनौती देते हुए ऐसी मिसाल कायम कर रही हैं, जो-

विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए नवोन्मेष समाधान उपलब्ध कराये।
क्षेत्र से जुड़े समुदायों को प्रभावित करे।
यह पुरस्कार उन असाधारण महिलाओं की पहचान करेगा जो नवोन्मेष की नई धारा की वाहक हैं और उन्हें संभावित व्यापार अवसरों से जोड़ेगा ताकि उन्हें अपने विकास में मदद मिल सके, उनका सशक्तीकरण हो सके और एक नए भारत का उदय हो। देश भर की महिला उद्यमियों जो जीवन के किसी भी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं, को अवार्ड्स के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

नामांकन किसी के बदले या खुद अपने लिए -

महिला उद्यमिता मंच की वेबसाइट (https://www.wep.gov.in/wti-awards) या
+91-704264887 पर मिस्डकॉल कि जरिये किया जा सकता है।
अवार्ड्स के लिए सिर्फ भारतीय महिला ही नामांकन कर सकती हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News