प्रधानमंत्री 28 जून को संतकबीर नगर जाएंगे



नई दिल्ली, 27 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून 2018 को उत्तर प्रदेश में संतकबीर नगर जिले के मगहर जाएंगे। प्रधानमंत्री मगहर में महान संत और कवि कबीरदास की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे संत कबीर के मजार पर चादर भी चढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री संतकबीर गुफा का भी दौरा करेगे। वे कबीर अकादमी की आधारशिला के मौके पर पट्टिका का अनावरण करेगे। कबीर अकादमी में संत कबीर के उपदेशों और विचारों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा।

बाद में प्रधानमंत्री मगहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News