खेल मंत्री ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज लिम्बा राम के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी



नई दिल्ली, 18 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। लिम्बा राम न्यूरो जेनरेटिव बीमारी या स्नायु संबंधी रोग से पीड़ित हैं और उनका इलाज जयपुर में चल रहा है। वह राजस्थान की राज्य सरकार के लिए कार्यरत हैं और उन्हें खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष योजना के तहत निर्धारित 4 लाख रुपये की सीमा से ज्यादा वेतन मिलता है। कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने इस कोष के अध्यक्ष की हैसियत से निर्धारित शर्त में ढील दी है। उन्होंने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विवेकाधीन अनुबंध का उपयोग कर 5 लाख रुपये को मंजूरी दी है कि लिम्बा राम की विधवा मां, विधवा बहन एवं उसके बच्चे, विधवा सास और बेरोजगार भाई उन्हीं पर निर्भर हैं।

इससे पहले लिम्बा राम को अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर मिलने पर कर्नल राज्यवर्धन राठौर अधिकारियों की एक टीम को उनसे मिलने और किसी भी तरह की सहायता के बारे में जानकारी लेने की जिम्मेदारी सौंप दी। मंजूर की गई राशि इसी समिति की रिपोर्ट पर आधारित है। कर्नल राठौर ने अपने अधिकारियों से लिम्बा राम से नियमित रूप से मिलने और उनके स्वास्थ्य के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करने को भी कहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News