टैरिफ मूल्‍यों में परिवर्तन अधिसूचित



नई दिल्ली, 15 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● कच्चे पाम तेल, आरबीडी पाम तेल, अन्य-पाम तेल, कच्चे पामोलीन, आरबीडी पामोलीन, अन्य-पामोलीन, कच्चे सोयाबीन तेल, पीतल कतरन (सभी श्रेणियां), पोस्ता दाना, सुपारी, सोने और चांदी के टैरिफ मूल्‍यों में परिवर्तन अधिसूचित

सीमा शुल्‍क अधिनियम, 1962 (1962 की 52) की धारा 14 की उपधारा (2) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए केन्‍द्रीय उत्‍पाद एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीईसी) ने आवश्‍यक समझते हुए वित्‍त मंत्रालय (राजस्‍व विभाग) में भारत सरकार की अधिसूचना संख्‍या 36/2001-सीमा शुल्‍क (एनटी), दिनांक 3 अगस्‍त 2001, जिसे भारत के गजट में विशेष रूप से भाग-।।, अनुभाग-3, उप-अनुभाग (ii) में दिनांक 3 अगस्‍त, 2001 को प्रकाशित किया गया है, में निम्‍नलिखित संशोधन किया है। इसके लिए संख्‍या एस.ओ. 748 (ई) देखें:-

उपर्युक्‍त अधिसूचना में, तालिका-1, तालिका-2 और तालिका-3 के लिए निम्‍नलिखित तालिकाओं को प्रतिस्थापित किया जाएगा:-

■ तालिका-1

क्र. सं.
अध्‍याय/शीर्षक/उप-शीर्षक/ टैरिफ मद
वस्‍तुओं का विवरण
शुल्‍क (टैरिफ) मूल्‍य (अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन)

1
1511 10 00
कच्‍चा पाम तेल
644

2
1511 90 10
आरबीडी पाम तेल
664

3
1511 90 90
अन्‍य - पाम तेल
654

4
1511 10 00
कच्‍चा पामोलीन
670

5
1511 90 20
आरबीडी पामोलीन
673

6
1511 90 90
अन्‍य - पामोलीन
672

7
1507 10 00
कच्‍चा सोयाबीन तेल
752

8
7404 00 22
पीतल कतरन (सभी श्रेणियां)
3850

9
1207 91 00
पोस्‍ता दाना
2531

■ तालिका-2

क्र. सं.
अध्‍याय/शीर्षक/उप-शीर्षक/ टैरिफ मद
वस्‍तुओं का विवरण
टैरिफ मूल्‍य (अमेरिकी डॉलर)

1
71 या 98
किसी भी रूप में सोना, जिसके संदर्भ में अधिसूचना संख्‍या 50/2017- सीमा शुल्‍क दिनांक 30.06.2017 की क्रम संख्‍या 356 और 358 में दर्ज प्रवि‍ष्टियों का लाभ उठाया जाता है
417 प्रति 10 ग्राम

2
71 या 98
किसी भी रूप में चांदी, जिसके संदर्भ में अधिसूचना संख्‍या 50/2017- सीमा शुल्‍क दिनांक 30.06.2017 की क्रम संख्‍या 357 और 359 में दर्ज प्रवि‍ष्टियों का लाभ उठाया जाता है
545 प्रति किलोग्राम

■ तालिका-3

क्र. सं.
अध्‍याय/शीर्षक/उप-शीर्षक/ टैरिफ मद
वस्‍तुओं का विवरण
टैरिफ मूल्‍य (अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन)

1
080280
सुपारी
3947

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News