सोनभद्र 11 सितम्बर। पुलिस लाईन सोनभद्र के सभागार में निशुल्क 20 दिवसीय कैप्सूल कोर्स का तृतीय चरण का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। ज्ञात हो कि कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अल्पसक्षम वर्ग के युवकों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस एवं अन्य राजकीय विभागों में सेवायोजन की तैयारी हेतु निशुल्क 20 दिवसीय कैप्सूल कोर्स का तृतीय चरण का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह द्वारा किया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा• अवधेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम चला। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाईन व प्रतिसार निरीक्षक रेडियो प्रभारी 100 डायल उपस्थित रहे।