योग से आंतरिक शांति मिलती है और उत्पादकता में वृद्धि होती है : मेनका संजय गांधी



नई दिल्ली, 11 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़

● महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने योग दिवस पर #YogaFor9to5 प्रतियोगिता शुरू की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘#YogaFor9to5’ की शुरूआत की है। इस प्रतियोगिता का उद्धेश्य कार्यस्थल पर योग के माध्यम से होने वालो फायदो के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। प्रतियोगिता के तहत कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर काम के दौरान के अपने योगाभ्यास के वीडियो और फोटो साझा कर सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य कार्य के दौरान योग से होने वाले फायदों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि योगाभ्यास से मस्तिष्क और शरीर के बीच संतुलन बना रहता है तथा आंतरिक शांति प्राप्त होती है जिसके फलस्वरूप उत्पादकता में वृद्धि होती है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समय-समय पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है ताकि लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ावा मिले।

‘#YogaFor9to5’ प्रतियोगिता के तहत मंत्रालय ने कामकाजी घंटों के दौरान योगाभ्यास की प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रतियोगिता की अंतिम तारीख 21 जून, 2018 है। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी अपने योगाभ्यास के वीडियो या फोटो creativecorner.mwcd@gmail.com पर ईमेल कर सकती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में दैनिक जीवन में योग करने से होने वाले फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

प्रतियोगियों का चयन उनकी रचनात्मक, मौलिकता, संयोजन, तकनीकी दक्षता, सादगी, कलात्मकता और दृश्य प्रभाव के आधार होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News