नई दिल्ली, 30 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शाम छह बजे वर्तमान हॉटलाइन प्रक्रिया शुरू की थी। दोनों देशों के डीजीएमओ ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। भारतीय सेना के डीजीएमओ ने सीमा पर रहने वाले नागरिकों के लिए शांति सुनिश्चित करने और उन्हें कठिनाइयों से बचाने के लिए वर्तमान स्थिति में सुधार लाने के गंभीर उपाय करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।
दोनों डीजीएमओ ने 2003 के संघर्ष-विराम समझौते का तत्काल अक्षरश: पालन करने पर सहमति व्यक्त की। वे यह सुनिश्चित करने पर भी राजी हुए कि दोनों पक्ष आगे संघर्ष-विराम का उल्लंघन नहीं करेंगे। इस पर भी आपसी सहमति बनी कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संयम बरता जाएगा और मुद्दे का समाधान हॉटलाइन संपर्कों की वर्तमान प्रक्रिया और स्थानीय कमांडर स्तर पर बॉर्डर फ्लैग बैठकों के जरिए किया जाएगा।