पहली कमाई से देखा ताजमहल: शाहरुख खान



जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन पर जोधपुर पहुंचे किंग खान
जोधपुर। बॉलीवुड के किंग खान व फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी नई फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के दौरान कहा कि आज खुशकिस्मती है कि स्टार बनने के बाद अकेले कहीं भी नहीं जा नहीं सकता। जिस तरह उनके पिता ने उसे देश दिखाया था उसी तरह वे भी अपने बच्चों को देश दिखाएंगे। किंग खान यंहा पांच सितारा हेाटल में पत्रकारेां से रुबरु हेा रहे थे। इस दौरान उन्हेाने सभी से राजस्थानी अदांज में खम्मा घणी सा कहकर सभी का स्वागत सत्कार भी किया।
उन्होने निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल पर कहा कि सेजल का मतलब वेव होता है, पानी की लहरें होती है। हम पानी प्लास्टिक चीजेां में जिंदगी को नष्ट कर देतें है। बहुत सालों बाद एक लव स्टोरी बनाई है, इसमें कुछ खास बात है। इससे पहले भी दिल वाले दुल्हनियंा ले जायेंगे भी खास फिल्म थी। लेकिन बदलते दौर में प्रेम की भाषा बदल गई है। यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।
बॉलीवुड के किंग खान ने पारिवारिक जीवन पर बातचीत करते हुए कहा कि पत्नी गौरी के राजस्थान से हमेशा ही लगाव रहा है। पत्नी के हैण्डीक्राफ्ट व्यवसाय से जुड़ी होने के कारण जोधपुर आना-जाना रहता है, इससे यंहा के रीति रिवाज से बहुत ही करीब से देखने का मौका मिलता है। यंहा के लेागों में प्यार व मान सम्मान बहुत है।
उन्हेाने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब तक 50 -60 फिल्मे की है, हर फिल्म के सफल असफल केा देखा, लेकिन असली सफलता दर्शकों से बनती है। हांलाकि दर्शक, प्रशंसक उन्हें ग्लोबल स्टार समझते हैं, लेकिन सच बात है कि वे सिर्फ इंडियन स्टार है, और इंडियन ही रहेंगे।
अंत में उन्होने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म में साहिर लुधियानवी के रोल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई ऐसा रोल ऑफर नहीं हुआ है। अपनी पहली कमाई के बारे में उन्होंने कहा कि जब हम थिएटर में तो पंकज उधास के कार्यक्रम के लिए गाइड का काम करते थे। तब मेरी पहली कमाई हुई तो हमने ताज महल देखा था।
(साभार hellorajasthan.com)

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News