भारत में भले ही अक्षय कुमार का जबरदस्त स्टारडम देखा जाता है.. लेकिन ओवरसीज में अभी एक्टर की उतनी फैन फॉलोइंग नहीं है। जिसका सीधा असर ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर दिखता है। हाल ही में रिलीज फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी ऐवरेज प्रदर्शन ही कर रही है।
ओवरसीज में टॉयलेट एक प्रेम कथा ने अब तक 14.59 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि भारत में फिल्म 83.45 करोड़ के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।