हिण्डाल्को में नाग पंचमी पर पूजे गए हनुमानजी



रेणुकूट, 28 जुलाई। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को मनोरंजनालय अखाड़ा में नाग पंचमी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिण्डाल्को, रेणुकूट क्लस्टर के अध्यक्ष, मानव संसाधन, सतीश आनंद ने हनुमानजी का विधिवत पूजन व हवन कर संस्थान की प्रगति व कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन-हवन के पश्चात हिण्डाल्को मनोरंजनालय अखाड़ा में व्यायाम करने वाले पहलवानों के मध्य कई जोड़ कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों ने अपनी कुश्ती कौशल व दांव-पेचों से उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर संस्थान के उपमहाप्रबंधक कर्मचारी सम्बंध अजीत तिवारी, नितिन रस्तोगी, संजय सिंह, के०बी०एल० श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी व रेणुकूटवासी उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News