लायंस पदाधिकारियों हेतु ज्ञानशाला का आयोजन



रेणुकूट, 25 जुलाई। लायंस क्लब, रेणुकूट द्वारा दक्षिणांचल के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘‘ज्ञानशाला’’ का आयोजन सोमवार 24 जुलाई को हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में किया गया। उपमण्डलाध्यक्ष ला० प्रभात चतुर्वेदी ने पूर्व मण्डलाध्यक्ष ला० विरेन्द्र गोयल व कार्यशाला के प्रशिक्षक, निवर्तमान मण्डल चेयरपर्सन ला० जगदीश चंद्र वर्मा, ला० संजय कपूर व ला० विवेक भोला के साथ दीप प्रज्जवलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाले सत्र के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों व मण्डल द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रशिक्षित किया गया। ‘‘ज्ञानशाला’’ में दक्षिणांचल के लायंस क्लबों के अध्यक्ष, ला० अशोक गुप्ता, समीर आनन्द, ब्रिजेश तिवारी, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 29 पदाधिकारियों ने भाग लिया। शाला का संचालन ला० शैलेन्द्र पाण्डेय व ला० समीर सोनी ने किया। ज्ञानशाला के अंत में सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News