रेणुकूट, 24 जुलाई। हिण्डाल्को स्टाफ क्लब द्वारा संस्थान के अधिकारियों व श्रमिकों के बच्चों तथा महिलाओं में छुपी नृत्य व गायन की प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 जून से आयोजित किए जा रहे ‘रंग-तरंग’ कार्यक्रम का समापन रविवार दिनांक 23 जुलाई की देर शाम को आयोजित फाइनल के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल में सोलो डांस के 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में अद्विता प्रथम, अर्णव राय द्वितीय व यशिता सिंह तृतीय रही। सोलो डांस के ही 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग में रेणु चौबे, रोहन विश्वकर्मा व अनाखा मेनन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही जबकि 16 से अधिक आयु वर्ग में रानी सिंह प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय व मेघना कुमारी तृतीय स्थानों पर रही। गायन के 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग में सोमा तिवारी प्रथम, तनुश्री डे द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रही जबकि 16 से अधिक आयु वर्ग में योगेश कुमार मिश्रा प्रथम, नीलम द्वितीय व ऋचा तृतीय रही। समूह नृत्य के 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में लिटिल एंजेल्स समूह प्रथम, यशिता समूह द्वितीय व निरालमल समूह तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य के 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग में नैनो समूह प्रथम, संस्कृति समूह द्वितीय व जाह्नवी समूह तृतीय स्थान पर रही। युगल नृत्य में वैष्णवी व जाह्नवी की जोड़ी प्रथम, सीमा व सलोनी की जोड़ी द्वितीय तथा पूनम व पूजा की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। फाइनल के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के सी०ओ०ओ० एस० एन० जाजू व विशिष्ट अतिथि संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बच्चों व महिलाओं की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा बच्चों व महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उमा मेनन, ज्योति मिश्रा, पूनम वार्षणेय, नंदा झारखंडे, उमानाथ मिश्रा, एस० के० पाठक, संजीव अग्रवाल, योगेश सिन्हा, सुनील परवाल आदि प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का संचालन अजीत अस्थाना, अभय राय, स्वाति सिंह, आयुष अस्थाना व अल्पना महानिया ने किया। वहीं फाइनल कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी संजीव राजदेकर, वी० के० डोगरा, हेमकर सहित बड़ी संख्या में हिण्डाल्को परिवार के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टाफ क्लब के के० बी० एल० श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, विवेक अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।