सोनभद्र, 22 जुलाई। जनपद में चल रहे प्रदेशस्तरीय पुलिस इमरजेंसी प्रबंध प्राणाली (पी०ई०एम०एस०) यू०पी० 100 परियोजना के अन्तर्गत यू०पी० 100 पी०आर०वी० सोनभद्र द्वारा अब तक किये गये पाँच सर्वश्रेष्ठ सराहनीय कार्यों के लिए दिंनाक 22 जुलाई 2017 को पी०आर०वी० वाहन कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र राम प्रताप सिंह द्वारा मु०आ० शिवनाथ यादव, त्रिलोकी सिंह, जय सिंह, भगवान सिंह, बिहारी लाल मौर्य, आरक्षी पकंज सिंह, अरविंद कुमार, बृजेश यादव, संतोष सिंह, विकास सिंह, आरक्षी चालक प्रवीण कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र प्रताप, शशि भूषण पाल, विवेक सिंह, दिनेश कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डा० अवधेश सिंह, प्रतिसार निरीक्ष लाईन, प्रतिसार निरीक्षक रेडियों विभाग उपस्थित रहें।