सोनभद्र, 12 जुलाई। पुलिस लाईन सोनभद्र में पण्डित दिनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी समारोह के अवसर पर 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एंव प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार (लोकसभा क्षेत्र राबर्टसगंज) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान जनपद के जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह व साथ ही जनपद के अन्य अधिकारीगण व गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम उपरान्त जनपद के सांसद, जिलाधीकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुसिस लाईन चुर्क परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं प्रदर्शनी में आये लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के संबंध मे संक्षिप्त जानकारी दी गयी। इस प्रदर्शनी मे जनपद के समस्त विभागों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, मत्स्य, सिचांई, कृषि आदि द्वारा पंडाल लगाकर जनता को सरकार के योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया।