जनपद सोनभद्र, 16 जून 2017। उल्लेखीय है कि ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर गत 4 जून को कन्हौरा के ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य की गोली मार कर हत्या दी गयी थी। जिसके संदर्भ में मृतक के पिता वादी राम सुन्दर कुमार मौर्य की तहरीर पर थाना चोपन मे मु०अ०सं० 118/2017 धारा-302/120 बी भादवि विरुद्ध 1-राज नारायन गिरी 2-बब्लू गिरी 3-रामधारी चौधरी व 4-सत्येन्द्र चौधरी नामजद व अज्ञात शूटरों के विरुद्ध अभियोग पंजिकृत कराया गया। उक्त बहुचर्चित प्रधान हत्याकांड के बाद पुलिस को जनता के काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
उक्त घटना के उपरान्त पुलिस द्वारा नामजद उपरोक्त चारो अभियुक्तो के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घण्टे के अन्दर जेल भेजा गया तथा शूटरो की गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमों की पतारसी, सुरागरसी व गिरफ्तारी हेतू प्रयासरत रही ।
नामजद गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1-राजनारायन गिरी पुत्र स्व० बसन्तु गिरी ग्राम पकरी थाना चोपन
2- बब्लू गिरी पुत्र राजनारायन गिरी निवासी ग्राम पकरी थाना चोपन
3-रामधारी चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी ग्राम कन्हौरा थाना चोचन
4- सत्येन्द्र पुत्र राजेश चौधरी ग्रांम कन्हौरा थाना चोपन सोनभद्र
3- विवेचना के दौरान तीन शूटरो क्रमशः 1-जितेन्द्र यादव पुत्र रामधारी यादव, 2-रविन्द्र चौधरी पुत्र बिलकुली चौधरी, 3- संतोष चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी का नाम प्रकाश मे आया जिनकी गिरफ्तारी हेतू प्रत्येक अभियुक्तो पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रुपये 1500-1500 का पुरूस्कार घोषित किया गया। स्वाट टीम जनपद सोनभद्र व प्र०नि० चोपन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू लगातार संभावित स्थानों पर दबिशे दी जाती रही। गत 15/16 जून की रात्री जब प्रभारी स्वाट टीम राजकुमार सिंह मय हमराह व प्र० नि० चोपन द्वारा श्री विनय कुमार सिंह मय हमराही के मारकुण्डी पर मौजूद थे एवं अपराधियों के संबंध मे वार्ता कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की कन्हौरा ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले तीनों शूटर एक मोटरसाइकिल द्वारा चोपन की तरफ से राबर्टसगंज की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सलखन फासिल्स पार्क गेट के पास पहुंच कर गाड़ाबन्दी की गयी तथा आने जाने वाले मोटर साइकिल सवारों पर नजर रखी गयी। कुछ देर बाद समय लगभग 12-30 बजे रात्री एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये कि मुखबिर के इशारे पर घेराबन्दी करते हुए मोटर साइकिल को रोक लिया गया तथा शूटरो की पुष्टि होने पर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शूटरो व बरामदगी की विवरण निम्नवत है –
गिरफ्तार अभियुक्तों/शूटरो का विवरण
1. जितेन्द्र यादव पुत्र रामधारी यादव नि० ग्राम झरिया थाना कोन सोनभद्र
2. रविन्द्र चौधरी पुत्र बिलकुली चौधरी नि० ग्राम कन्हौरा थाना चोपन सोनभद्र
3. संतोष चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी नि०ग्राम कन्हौरा थानो चोपन सोनभद्र
आपराधिक इतिहास
1. रविन्द्र चौधरी पुत्र बिलकुली चौधरी नि० ग्राम कन्हौरा थाना चोपन सोनभद्र
1. मु०अ०सं० 736 /10 धारा 384 भादंवि थाना चोपन
2. मु०अ०सं०- 211/15 धारा -3/25 आर्मस एक्ट थाना चोपन
2. संतोष चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी नि० ग्राम कन्हौरा थाना चोपन सोनभद्र
1.मु०अ०सं०-736 /10 धारा -384 भादवि थाना चोपन
बरामदगी का विवरण
1. मोटर साइकिल नम्बर –यूपी 64वी-2680 टीवीएस स्पोर्ट (घटना मे प्रयुक्त)
2. तमंचा 315 बोर -01अदद।
3. खोखा कारतूस 315 बोर -01 अदद।
पूँचताछ पर अभियुक्तो ने अपना जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त जितेन्द्र व रविन्द्र चौधरी की निशानदेही पर उनके द्वारा बताये गये रास्ते से चलकर ग्राम घोराघर स्थित पहाड़ी पर एक छोटे से खोह (गुफा) मे आला कत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। उक्त घटना ग्राम प्रधानी की रंजिश व बर्चस्व को लेकर नामजद अभियुक्तों द्वारा साजिश के तहत शूटरों के माध्यम से करायी गयी है ।
गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम का विवरणः-
1. निरी० श्री विनय कुमार सिंह प्र०नि० चोपन
2. निरी० श्री राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम
3. उ०नि० श्री राधाकृष्ण यादव थाना चोपन
4. कान्स० अनिल सिंह थाना चोपन
5. कान्स० अजीत यादव थाना चोपन
6. कान्स० छेदी सिंह स्वाट टीम
7. कान्स० अरविन्द सिमह स्वाट टीम
8. कान्स० जगदीश मौर्य स्वाट टीम
9. कान्स० शैलेन्द्र यादव स्वाट टीम
10.कान्स० जितेन्द्र यादव स्वाट टीम
11.कान्स० हरिकेष यादव स्वाट टीम
12.कान्स० विरेन्द्र कुशवाहा स्वाट टीम
13.कान्स० सौरभ राय क्राइम ब्रांच
14.कान्स० दिलिप कश्यप क्राइम ब्रांच
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को प्रोत्साहन हेतू 5000 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।