हर राज्य के जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से कानूनी सहायता के विषय पर प्रकाश डाला जाता रहा हैं। “न्याय सबके लिए” धारा को आगे बढ़ाते हुए लोगों को बिना खर्च के कानूनी सहायता प्राप्त हो, इस की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाता हैं। इसी स्वरूप में गत माह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोलकाता द्वारा न्यायधीश उत्तम भट्टाचार्य के नेतृत्व में संस्था संकल्प टूड़े की सहायक भूमिका में कोलकाता स्थित सोनागाछी में यौन कर्मियों के लिए विशेषकर कानूनी सहायता को प्राथमिकता देते हुए लीगल ऐड क्लीनिक खोला गया जिसका उदघाटन न्यायधीश उत्तम भट्टाचार्य ने किया। उदघाटन कार्यक्रम में भारी मात्रा में महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे।
गत 09 नवम्बर 2016 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हावड़ा द्वारा न्यायधीश मुकुलिका सिन्हा के नेतृत्व में संस्था संकल्प टूड़े की सहायक भूमिका में हावड़ा स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। न्यायधीश मुकुलिका सिन्हा ने अपने वक्तव्यों में कानूनी सहायता के विषय पर बोलते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया साथ साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हावड़ा के प्रसन्नजीत व अन्य अतिथियों ने भी अपनी बात राखी। संस्था संकल्प टूड़े के अध्यक्ष डॉ सीपी वर्मा, महासचिव मो इम्तियाज़ सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान गुलदस्ता भेट कर किया। वही कार्यक्रम के शुभारम्भ में संकल्प टूड़े के सदस्य डीआरएम हावड़ा बद्रीनारायण, मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस के कुंडु, महिला ड्यूटी अधिकारी तथा इंस्पेक्टर इन चार्ज आरपीएफ जगन्नाथ राय से मिलकर विषय पर चर्चा कर कार्यक्रम में शामिल कराते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया।