संकट के समय गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है



-प्रदीप फुटेला,
हल्द्वानी-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

समाजसेवी पूजा भट्ट सुयाल व प्रिया शर्मा ने गरीब व मलिन बस्तियों में घर घर जाकर रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली राशन व अन्य सामग्री वितरित की। साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि वह कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवायजरी का सख्ती से पालन करें जिससे महामारी से बचा जा सके।

पूजा भट्ट सुयाल ने बताया कि आज करीब 50 परिवारों को इस संकट की घड़ी में खाध सामग्री जिसमे 4 क्विंटल आटा, 3 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल दाल, मसाले व दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुए वितरित की गई। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय आपदा के समय समर्थवान लोगों को संकट के समय गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है।

वहीं प्रिया शर्मा ने लोगो को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया व कहा कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि संकट के समय एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भी अपने स्तर से हरसम्भव इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। मिल-जुल कर कम करें तथा दूरी बनाए रखें।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की