कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग व सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें : हेमा बेजल



--प्रदीप फुटेला,
रुद्रपुर-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रख्यात मॉडल हेमा बेजल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग व सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें तभी इस बीमारी से बच जा सकता है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि कोरोना एक भयावह बीमारी है जो कि एक दूसरे के सम्पर्क में आने से होती है इसलिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखें, कम से जम एक मीटर की दूरी पर रहे, अपने परिवार को ज्यादा समय दे। जितना हो सके बाहर जाने से बचें। अगर कोई भी जरूरी सामान लेना है तो प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें।

हेमा ने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है। भारत में भी यह आंकड़ा बढ़ रहा है जिसको रोकने के लिए सभी राज्य सरकारें व स्वास्थ्य विभाग हर सम्भव कोशिश में जुटा है। उन्होंने इस संकट की घड़ी में डॉक्टर, पुलिस व मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग की अपील की ताकि वह जरूरतमन्दों की मदद कर सकें।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की