कोई भी दलाल आपके पैसे पर पंजा नहीं मार पाएगा : नरेन्द्र मोदी



ओडिशा, 16 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ओडिशा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद ओडिशा से जो संकेत आये हैं उस से साफ है कि दिल्ली में फिर एक बार एनडीए सरकार और ओडिशा में भाजपा सरकार बनने जा रही है। आजादी के इतने सालों तक ये भ्रष्टाचार चल रहा था लेकिन इसे कोई रोकने वाला नहीं था। अब आपके इस चौकीदार की सरकार ने ये व्यवस्था बनाई है कि सरकार अगर 100 पैसे भेजे, तो पूरे 100 पैसे देश के गरीबों पर खर्च हों। आपने दिल्ली में एक मजबूर और भ्रष्ट सरकार भी देखी है। ये वो सरकार थी जो आपको मिलने वाली चीनी में, राशन में, किसानों को मिलने वाले यूरिया में घोटाला कर जाती थी।

उन्होंने कहा कि पहले की भ्रष्ट और कमजोर सरकारों का ही परिणाम है कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी ओडिशा की जनता गरीब ही रही। क्षेत्र और जात-पात के आधार पर भेदभाव यही कांग्रेस और बीजेडी की उपलब्धि रही है। 23 मई को जब फिर एक बार सरकार आएगी तो ओडिशा के किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधी मदद की व्यवस्था हम करने वाले हैं। कोई भी दलाल आपके पैसे पर पंजा नहीं मार पाएगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News