भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है



ओडिशा, 29 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ओडिशा के कोरापूट में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन पहले ही ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएंगे तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा। आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार। आपको ये तय करना है कि निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली सरकार।

उन्होंने कहा कि ओडिशा मजबूत तभी बनेगा जब यहां का आदिवासी, किसान, नौजवान आगे बढ़ेगा। जब यहां और केंद्र में दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार होगी। यहां गरीबों और आदिवासियों के नाम पर योजनाएं बनती हैं लेकिन बिचौलिए, दलाल उसका फायदा लूट ले जाते हैं और असली लाभार्थी हाथ मलता रह जाता है। कोरापुट में तो ऐसी घटनाएं भी देश ने देखी हैं कि इलाज के लिए तो मिला ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद भी अपमानित होना पड़ा है। यहां की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभ से भी अभी तक ओडिशा की जनता को दूर रखा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News