कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की सूची



नई दिल्ली/पश्चिम बंगाल/महाराष्ट्र, 25 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● मुम्बई उत्तर-पश्चिम से लड़ेंगे संजय निरुपम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में महाराष्ट्र के लिए एक और पश्चिम बंगाल के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से संजय निरुपम को उम्मीदवार बनाया गया है। संजय निरुपम को मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। निरुपम की जगह पर मिलिंद देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवारों की कुल संख्या अबतक 36 हो गई है। राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News