आप कैसे चौकीदार हैं !



हैदराबाद, 22 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि अगर वह वासतव में देश के चौकीदार हैं तो समझौता ब्‍लास्‍ट मामले में असीमानंद को बरी किए जाने के खिलाफ सरकार को अपील करनी चाहिए। उन्‍होंने पुलवामा, उरी और पठानकोट हमलों का भी जिक्र किया और कहा कि देश को चौकीदार की नहीं, ईमानदार प्रधानमंत्री की जरूरत है। बुधवार रात एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आप किस तरह के चौकीदार हैं? मरने वालों में भारतीय भी थे। बम विस्फोट एक आतंकी कृत्य है। आप कैसे चौकीदार हैं?'

उनकी यह टिप्‍पणी हरियाणा के पंचकूला की एक विशेष अदालत द्वारा बुधवार को समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में असीमानंद और अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के बाद आई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News