लंदन : पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी गिरफ्तार



लंदन, 20 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पंजाब नेशनल बैंक स्कैम का मुख्य आरोपी नीरव मोदी के मामले में भारत सरकार को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। लंदन की कोर्ट द्वारा दो दिन पहले जारी अरेस्ट वारंट के क्रम में यह कार्रवाी की गई है।

हाल ही में नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने वारंट जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी। वारंट जारी होने के बाद नीरव मोदी के सामने सरेंडर का विकल्प भी था। उसने ये विकल्प नहीं चुना। हाल ही में एक खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में 80 लाख पाउंड के बड़े घर में रह रहा है। उसके नए सिरे से हीरा कारोबार शुरू करने की भी खबर थी। सूत्रों की मुताबिक, सीबीआई और एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट लगातार लंदन पुलिस से संपर्क में है।

कोर्ट में पेश होने के बाद नीरव मोदी जमानत ले सकता है। उसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। विजय माल्या को भी इसी तरह गिरफ्तार किया गया था। अभी उसकी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News