लंदन : अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट



लंदन, 18 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लंदन की अदालत ने पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया है। पीएनबी घोटाला फरवरी 2018 में सामने आया था। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने बैंक की मुंबई शाखा से धोखाधड़ी से गारंटी पत्र हासिल कर विदेशों में अन्य भारतीय बैंकों से कर्ज लिया। दोनों ही आरोपी देश छोड़कर दूसरे देश में रह रहे हैं। सरकार दोनों के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है।

ब्रिटेन के एक अखबार की खबर के अनुसार पीएनबी कर्ज घोटाले में आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 56 करोड़ रुपये के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है। द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार 48 वर्षीय नीरव मोदी फिलहाल तीन कमरों के एक फ्लैट में रह रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News