कुलदीप नैयर के निधन पर प्रधानमंत्री ने दु:ख जताया



23 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिग्‍गज पत्रकार और राज्‍यसभा के पूर्व सदस्‍य कुलदीप नैयर के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कुलदीप नैयर हमारे समय के एक बौद्धिक दिग्‍गज थे। विचारों में स्‍पष्‍टता और निडरता के साथ उनके काम का दायरा कई दशकों तक विस्‍तृत रहा। आपातकाल के खिलाफ उनका एक मजबूत पक्ष, जन सेवा और बेहतर भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनके अचानक निधन पर मेरी संवेदना।'

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की