श्री विधि से धान की खेती की दी गई जानकारी



रेणुकूट, 8 जुलाई। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा म्योरपुर, दुद्धी एवं बभनी विकास खण्डों में विभिन्न विकास कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी क्रम में म्योरपुर व दुद्धी में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें चयनित 64 किसानों को श्री विधि से धान की खेती एवं अन्य कृषि सम्बन्धित जानकारी दी गई।
विभाग के कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि श्री विधि से किसान कम पानी में भी धान का अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एक सुनिश्चित दूरी पर धान के बिचड़े को रोपित किया जाता है ताकि वे पूर्ण रूप से पोषण प्राप्त कर सकें और अधिकाधिक उपज दे सकें। उन्होंने किसानों को धान के पौधों में होने वाली बिमारियों व उनके निदान की भी जानकारी दी।
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने किसानों को जैविक विधि से खेती करने की सलाह देते हुए श्री विधि से धान की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें धान के उन्नत बीज वितरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिण्डाल्को के ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा कार्यकर्ता हरिहर, विश्वनाथ, कृष्ण कुमार, गौरीशंकर, लालकेश व अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News