15 दिसम्बर 2016 को आलोचक एवं कथाकार रोहिणी अग्रवाल को रेवान्त मुक्तिबोध सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के यशपाल सभागार में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि थे कवि नरेश सक्सेना। रोहिणी अग्रवाल की रचना यात्रा तथा मुक्तिबोध के रचनात्मक संघर्ष पर आलोचक वीरेन्द्र यादव, कथाकार अखिलेश तथा कवि कौशल किशोर ने अपने विचार प्रकट किए। ‘रेवान्त’ की संपादक अनीता श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया कथा लेखिका डा निर्मला सिंह ने। कार्याक्रम का सफल संचालन डा अमिता दूबे द्वारा किया गया।