रेणुकूट, 5 जुलाई। देश और समाज की भावी पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से बुधवार दिनांक 5 जुलाई को आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में वन महोत्सव 2017 के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने, पेड़-पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा व संवर्द्धन करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन छात्र अभिषेक सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ वन विभाग, रेणुकूट के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।