रेणुकूट, सोनभद्र, 29 जून। रेणुकूट वन प्रभाग द्वारा स्थानीय ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सभागार में उत्तर प्रदेश सहभागीय वन प्रबंधन एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वी० एम० अरोड़ा ,परियोजना निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा परियोजना की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। प्रभागीय वनाधिकारी, रेणुकूट, तुलसीदास शर्मा के कुशल निर्देशन में उपप्रभागीय वन अधिकारी आनंद कुमार एवं उनकी टीम द्वारा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि इस तरह की कार्यशाला के आयोजन से स्थानीय ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आयी है तथा वे वनों के महत्व को समझने लगे हैं व वनों से जीविकोपार्जन के रास्ते तलाशने लगे हैं। कार्यक्रम में ए० के० सिंह, गोविंद शर्मा, के० के० पाण्डेय, अमर बहादुर इत्यादि अधिकारीगण उपस्थित रहे।