आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई का वार्षिक सम्मेलन संपन्न



भोपाल - मध्यप्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।

■सम्मेलन में चार जिला व सत्र न्यायाधीश हुए सम्मिलित

■सलमान खान लगातार तीसरी बार 3 वर्ष के लिए निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

■आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई की नई बॉडी का गठन

■मोहम्मद जावेद खान सीनियर प्रदेश उपाध्यक्ष बने

■भोपाल की कमान शाहिद इकबाल को

आज की परिस्थितयों में हर व्यक्ति अपने अधिकार, इंसाफ और सच की जीत के लिए परेशान है। ऐसे में उसकी पहली नजर मीडिया की तरफ जाती है कि वह उसकी आवाज बनकर न्याय के दरवाजे तक पहुंचाए। इसके बाद उसकी उम्मीदें न्याय पालिका से लगी होती है। यह बात सोमवार को फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश आशुतोष मिश्रा ने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय सम्मेलन में बोल रहे थे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश न्यायिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और जिला सत्र न्यायाधीश छतरपुर रविंद्र सिंह होरा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल अमिताभ मिश्रा, फैमिली कोर्ट के जिला व सत् न्यायाधीश आशुतोष मिश्रा और मध्यप्रदेश न्यायिक संघ की कोषाध्यक्ष न्यायाधीश सुलेखा मिश्रा, फेडरेशन के अध्यक्ष सलमान खान, मेट्रो न्यूज के एडिटर मोहम्मद जावेद खान आदि मौजूद थे।

आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई का वार्षिक सम्मेलन व कर्मवीर सम्मान समारोह भोपाल के मानस भवन में संपन्न हुआ। संगठन की ओर से दोलत राम साहू को मुख्य चुनाव अधिकारी और राजेश वल्लभबार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य चुनाव अधिकारी दौलत राम साहू ने आगामी तीन वर्षों के लिए सलमान खान के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की तो हाॅल में मौजूद पत्रकारों की तालियों के शोर से पूरा हाॅल गूंज उठा। सलमान खान को आगामी तीन वर्षों के लिए लगातार तीसरी बार इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, दिल्ली से संबंध मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मध्य प्रदेश न्यायिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह होरा, भोपाल जिला सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने मेमेंटो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और बधाइयां दी।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश इकाई के गठन की घोषणा की जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जावेद खान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं संजय दुबे को महासचिव, राजेश सक्सेना, मोहम्मद नावेद, सुनील चौरसिया को प्रदेश सचिव, अनुराग कोरी को जबलपुर संभाग अध्यक्ष, उत्सव सोनी को इंदौर संभाग अध्यक्ष, शाहिद इकबाल को भोपाल जिला अध्यक्ष, गोपाल नामदेव को मंदसौर जिला अध्यक्ष, विकास पांडे को सिंगरौली जिला अध्यक्ष, ए आर शेख मुंशी को सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

प्रदेश के कोने-कोने से आए पत्रकारों से भरे मानस भवन में न्यायाधीश गण ने वरिष्ठ पत्रकारों - रविंद्र जैन सब की खबर, जय श्रीवास्तव देश न्यूज़ चैनल, युसूफ खान जन वार्ता, शाहिद कमिल राज एक्सप्रेस, नवेद इशरत अटल संदेश, जफर आलम एब्सलूट इंडिया न्यूज़पेपर, जाहिद मीर दैनिक भास्कर, मोहम्मद सलमान दैनिक नदीम, खान आशु अमर उजाला, राजेश बल्लभवार, हसीब सिद्दीकी, सुभान खान, दौलत राम साहू आदि को कर्मवीर सम्मान का मेमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मनीष अहिरवार, मो. सुभान, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, संतोष मिश्रा, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, मोहम्मद आमिर खान, सतीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हसीब अंसारी व उनकी टीम ने किया और आभार हसीब सिद्दीकी ने व्यक्त किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9878