प्रियंका गांधी रायबरेली से लोक सभा की उम्मीदवार होंगी..?



--राजीव रंजन नाग
नई दिल्ली, इंडिया इनसाइड न्यूज।

कांग्रेस नेतृत्व प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ाने पर विचार कर रहा है। रायबरेली सीट से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद, अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरेंगी और यह उनका पहला चुनावी कदम होगा। रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लग चुके हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा संभवत: चुनावी राजनीति में पदार्पण करेंगी। रायबरेली सीट सोनिया गांधी ने पहले भी पांच बार जीती है। सोनिया गांधी 2019 में रायबरेली से जीत हांसिल की थी। 2019 में यूपी में लोकसभा सीट जीतने वाली एकमात्र कांग्रेस नेता थीं। उत्तर प्रदेश के शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रायबरेली से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की मांग वाले पोस्टर लगाए गए।

राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल के वायनाड दोनों जगहों से चुनाव लड़ने की भी संभावना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी से हार गए थे। राहुल गांधी केरल में अपनी वर्तमान सीट वायनाड से भी लड़ेंगे, यहां की जीत ने उन्हें पिछले आम चुनाव के बाद अपनी लोकसभा में उनकी उपस्थिति बरकरार रखने की अनुमति दी थी। हालांकि इस बार उनका मुकाबला अपने ही इंडिया गंठबंधन सीपीआई की एनी राजा से होगा। एनी को सीपीआई ने वायनाड से अपना उम्मीदवार बनाया है। एनी राजा सांसद डी राजा की पत्नी है।

लोकसभा चुनावों से पहले देश के युवाओं को लुभाने कांग्रेस पहली बार प्रियंका को 2024 के लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कांग्रेस के एक सीनियर एमपी ने कहा- गांधी परिवार देश में राजनीतिक नजरिये से सबसे बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रेदश से अपना जुड़ाव बनाये रखने के लिए प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ा सकती है। युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस "रोजगार का अधिकार" तथा प्रश्न पत्र लीक जैसे मुद्दों को प्रमुख मुद्दा बनायेगी।

अपनी न्याय यात्रा में राहुल गांधी रोजगार व प्रश्न पत्र लीक पर लोंगों को भरोसा दे रहे हैं। पार्टी की घोषणापत्र समिति, जिसके अध्यक्ष पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम हैं और इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर और आनंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। समिति इन मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9684