मोदी सरकार का प्रशंसनीय कार्य: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न



--परमानंद पाण्डेय
लखनऊ - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज।

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, और डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न की उपाधि प्रदान कर मोदी सरकार ने एक प्रशंसनीय कार्य किया है।

चौधरी चरण सिंह देश के किसानों पिछड़ों के राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। प्रधानमंत्री रह चुके थे और उत्तर प्रदेश जैसे एक बहुत बड़े राज्य के मुख्य मंत्री भी रह चुके थे।

नरसिम्हा राव एक ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने समाजवाद के मकड़जाल से देश को वाहर निकाला और उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर देश की अर्थ व्यवस्था को पहली बार पटरी पर लाया। जिस काम के लिए इन्हें सुजश मिलना चाहिए था उसके लिए उनके अधीन काम कर रहे वित्त मंत्री मनमोहन सिंह को सोनिया समूह ने सारा श्रेय दिया। एक विद्वान 16 से अधिक भाषाओं के विशिष्ट ज्ञाता की मृत्यु के बाद भी उनको घोर अपमानित किया। उनके जैसे कांग्रेस के विशिष्ट नेता के शव को काँग्रेस मुख्यालय में नहीं आने दिया। जहां सभी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि दिल्ली में है वहां नरसिम्हा राव की लाश को जबरन सोनिया ने आंध्र प्रदेश भिजवा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सम्मान देकर देश को और आंध्र को खासकर गौरवान्वित होने का एक अवसर दिया है। साथ-साथ विरोधियों को एक चपत लगा है जिसे वे सदा याद रखेंगे।

कृषि क्रांति के जनक डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर देश के किसानों को सम्मान दिया गया है। एक सही कदम सही दिशा में किया गया है।

मोदी से घृणा करने वाले कह रहे हैं कि मोदी ने राजनीति कर दिया। बताइए... राजनीति तो राजनेता करेगा ही। अच्छी राजनीति करके ही तो सत्ता में लोग आते है। सत्ता में आकर ही तो राष्ट्र और धर्म के लिए सही काम किया जा सकता है। नमन मोदी जी को।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9626