हावड़ा - प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक समिति हावड़ा की ओर से सोमवार 25 जनवरी 2023 को मुखराम कानोड़िया रोड और जीआर रोड मोड़ के करीब सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर अटल जी का 99वां जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सुशासन दिवस बताया।
इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के पूर्व क्षेत्र संपर्क प्रमुख डॉ. आनंद पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश राय, मनोज पांडेय, मीना पुरोहित, विजय ओझा, वसंत बैसठिया, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि सुरेंद्र जैन के प्रयास से जरूरतमंदों में कंबल वितरण अटल जी के जन्मदिन पर गत वर्षों से समय से होता रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता तारक नाथ साव, राजेश राय, ओबीसी मोर्चा के रवि साव, आकाश दुबे, विक्की यादव, राजेश यादव, श्रीकांत सिंह राठौर, देबू, विनोद जयसवाल, काशी नाथ साव, अविनाश प्रताप सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=9565