ईडी के पास लंबित है विधायक संजय पाठक की बेनामी कम्पनियों पर अवैध खनन की जांच



--विजया पाठक (संपादक - जगत विजन),
भोपाल - मध्य प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज।

■ कटनी भाजपा विधायक संजय पाठक ने अवैधानिक तरीके से आदिवासियों की जमीन हड़पकर रजिस्‍ट्री करवाई?

■ कौन है वो कटनी क्षेत्र से विधायक, पूर्व मंत्री और खनन माफिया जो मुंबई में फ्लैट में करते थे मॉडल्स एवं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ मौज मस्ती?

■ संजय पाठक के पुत्र यश पाठक ने हाईवे पर तलवार से काटकर मनाया बर्थडे

एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार भू और खनन माफियाओं पर कार्यवाही कर गाजे बाजे के साथ अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है। वही दूसरी तरफ शिवराज मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक सरकार के नियमो की खुले आम धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। सिर्फ संजय पाठक ही नहीं अब तो उनके बेटे भी इसी नक्शे कदम चलकर आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि कुछ दिन पहले ही पाठक के बेटे ने अपने जन्मदिन पर बीच सड़क में गाड़ी के ऊपर तलवार से केक काटकर अपने संस्कारों का परिचय दिया। हद तो तब हो गई जब संजय पाठक के बेटे की इस करतूत पर शिवराज सरकार और पुलिस प्रशासन ने आंख पर पट्टी बांध रखी और किसी ने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा।

● ईडी जांच की रिपोर्ट प्रभाव के सामने दब गई

वैसे तो खनन में बेहिसाब पैसा शुमार रहता है, पर बात अवैध खनन की जाए तो फिर क्या ही कहने। ऐसे बेहिसाब कमाई को कैसे खपाए इसका एक तरीका भाजपा के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक, खनन माफिया संजय पाठक ने खोज निकाला था। इनके इसी कारनामे की वजह से इन पर ईडी जांच चालू हुई थी। ईडी के पत्र क्रमांक मिस/आईएनएसजेडओ/2017/280 दिनांक 06/03/2017 के मार्फत परवर्तन निर्देशालय द्वारा संजय पाठक से संबंधित जांच चालू की थी, जिसमें बेनामी कम्पनी एनपी प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड के मार्फत अवैध खनन का पैसा प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया गया था। शिकायत के मुताबिक संजय पाठक ने इस कम्पनी के मार्फत बरमानी, जिला कटनी में जमीनें खरीदी गई जिस पर बाद में एक रिजॉर्ट निर्मल छाया रिजॉर्ट एवम फार्म हाउस(बिरुहली) विजयराघवगढ़, बरही तहसील में निर्माण भी हुआ था। शिकायत अनुसार एनपी प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ अब्सोएलयूउट मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 300 एकड़ जमीन जिला डिंडोरी में खनन हेतु खरीदी थी। इसके साथ ही एक कंपनी साइना एग्रीकल्चर प्राइवेट द्वारा भी खनन एवं रिजॉर्ट हेतु जमीन खरीदने का आरोप है।

● कौड़ियों के भाव खरीदी आदिवासियों से जमीन

उल्लेखनीय बात यह है की आखिर इतनी सारी जमीनों के क्रय हेतु पैसा आया कहां से जिसकी जांच पीएमएलए के कानून के अंतर्गत क्यों हो रही है। आरोप सीधा सीधा अवैध खनन से बेहिसाब पैसा का शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया है। संजय पाठक ने अपने रिसॉर्ट से लगी आदिवासियों की करोड़ो रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी थी इस खरीद में सभी नियम कायदे कुचल कर जमीनें ली गई है।

आदिवासियों की आवंटन की जमीन की बिक्री नही ही सकती पर आदिवासी जिसने जमीन बेचे है ,यह सब बिना महत्वपूर्ण बिंदु के विरुद्ध जाकर बेचने की अनुमति दी गई थी। इन्ही आदिवासियों की जमीन पर बेरौली फॉर्महाउस का निर्माण हुआ। कुल 5 लाख रुपए में इन भोले-भाले आदिवासियों की जमीन अपने नाम भाजपा विधायक संजय पाठक ने किया है। सवाल यह आता है की क्या भाजपा आलाकमान ने जिन आदिवासियों के कारण ही विंध्य क्षेत्र से छत्रप केदार शुक्ला का टिकट काटा, उसी तरह संजय पाठक का भी टिकिट आगामी विधानसभा चुनावों में कटेगा। उल्लेखनीय यह है कि यह वही संजय पाठक है जिन पर 500 करोड़ का कटनी हवाला स्कैम में नाम आया था, और इनको बचाने के लिए शिवराज सरकार ने उस के एसपी गौरव तिवारी का तुरंत तबादला कर दिया था। मामले को दबा दिया गया था पर अब इस चुनावी समय में यह दबा मामला फिर जिंदा हो गया है, कहावत है न राजनीति में पहले गाड़ा जाता है फिर उसी गाड़े हुए को वापस खड़ा किया जाता है। आने वाला समय में निश्चित तौर पर संजय पाठक के लिए चुनौती भरा रहेगा।

● भाजपा के अनुसार कटनी के खनन माफिया संजय पाठक के पुत्र यश पाठक निकले तलवारबाज

कहते है ''बाप पर पर पूत सिपाही पर घोड़ा ज्‍यादा नही तो थोड़ा-थोड़ा''। अभी हाल में ही भाजपा द्वारा संजय पाठक को पूर्व में खनन माफिया की उपाधि दी गई, क्षेत्र में बाहुबल, पैसे और अपने रुतबे से हर काम करवाने वाले संजय पाठक के पुत्र यश पाठक सुर्खियों में है। आप और हम अपने जन्मदिन पर प्लास्टिक के चाकू से केक काटते है पर संजय पाठक के साहेबजादे हाईवे के बीच अपने दोस्तों के साथ तलवार से केक काटते हुए फोटो खिंचवाई। खैर इसमें आश्चर्य बिलकुल नहीं होना चाइए क्योंकि पिता के संस्कार ही बेटे में उतरते है, पर इस बात पर देश के प्रधानमंत्री जरूर संज्ञान लेंगे क्योंकि पूर्व में भी भाजपा नेताओं के पुत्रों के ऐसे आचरण पर उन्होंने नसीहत दी थी।

● आखिर कौन है वो कटनी क्षेत्र का रंगबाज विधायक एवं खनन माफिया जो मुंबई स्थित फ्लैट में मॉडल्स, हीरोईन के साथ मनाता था रंगरलियां

गोवा में चप्पल खाने वाले कटनी क्षेत्र के रंगबाज विधायक एवं पूर्व मंत्री ने अय्याशी का अड्डा मुंबई स्थित एक फ्लैट में बना रखा था। सूत्रों के मुताबिक एक दोस्त के इस फ्लैट में खनन माफिया एवम विधायक मॉडल्स एवं हीरोईन के साथ खूब रंगरलियां मनाता था। वैसे तो यह एक नंबर के चरित्रहीन एवं शराबी है पर इनके मुंबई स्थित अय्याशियों के किसी के पास सबूत भी रखे है, क्योंकि इन महोदय के पास अकूत से भी ज्यादा दौलत है सुनने में आया है की सरकार अल्टी पलटी के लिए मैक्सिमम फंड इन्ही माइनिंग माफिया विधायक ने दिए है। वैसे इनकी पक्की फाइल बनकर दिल्ली दरबार भेजी जा रही है पर प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री इनके हितों के लिए तलवार भींजे खड़े है और हो भी क्यों ना एक को रकम मिलती हैं दूसरे की साझेदारी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9470