हल्द्वानी - उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के सातवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण कर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक खेमराज साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था समाजहित एवं भारतहित में लगातार कार्य कर रही है क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है। हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए। लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान हम सब को हमेशा इतनी शक्ति प्रदान करते रहें की हम सभी संस्था के द्वारा हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति, सच्ची निष्ठा व आस्था के साथ समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहें जिससे हम सभी एक साथ मिलकर अपने भारत देश को जल्द से जल्द विश्व गुरु बना सकें और एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भगवान के आशीर्वाद से भविष्य में आगे भी कई हजार गुना तेजी से समाजहित एवं भारतहित में हमेशा कार्य करती रहेगी। लोकमंगल कार्य ही संस्था का उद्देश है।
इस शुभ अवसर पर प्राचीन श्री राम मन्दिर के पंडित विवेक शर्मा सहित उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, पूजा लटवाल, अलका जीना, उमाकांत उपाध्याय, पीयूष शर्मा, आशा शुक्ला, रितिक साहू, प्रीति आर्या, रिंकी गुप्ता, बरखा शर्मा, सीता साहू, पूजा जोशी, जानकी रैगाई, पूर्णिमा रजवार, सुनीता तिवारी, चंपा त्रिपाठी, सूरज कुमार, दीपक कुमार, रोहतास प्रजापति, अभिषेक साहू, कमलेश आर्या, योगेश कुमार, सूरज मिस्त्री, मोहित यादव, निखिल साहू, ममता रावत, पूनम गुप्ता, पुलकित कुमार, नन्दकिशोर आर्या, गोविन्द मिस्त्री, रेखा साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान शुभकामनाएं देने में प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा, हेमन्त कुमार साहू, राधा आर्या, कल्पना बोरा, अलका जीना, राशि जैन, कनिष्ठ ढींगरा, विजय मनराल, मनीष पाल, रविंद्र बाली आदि लोग उपस्थित रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=9397