गर्मी में नींबू के कुछ अनोखे उपयोग ये बड़े काम



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

गर्मियों में नींबू का सेवन सेहत के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हीं तत्वों की उपस्थिति के कारण नींबू कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है। विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं के लिए नींबू का प्रयोग अनेक तरीकों से किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू के ऐसे ही कुछ प्रयोगों के बारे में जिनसे आप कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं.....

• नींबू के रस में थोड़ी चीनी मिलाकर इसे गर्म कर सिरप बना लें। इस सिरप में रोज थोड़ा पानी मिलाकर पिएं। एसिडिटी के लिए यह अचूक औषधि है।

• नींबू के बीज को पीसकर लगाने से गंजापन दूर होता है।

• नींबू की शिकंजी, चीनी के बजाए सेंधा नमक डालकर पिएं। कब्ज दूर हो जाएगी।

• स्कर्वी रोग में नींबू कारगर है, एक भाग नींबू का रस और आठ भाग पानी मिलाकर रोजाना दिन में एक बार लें।

• बालों में रूसी है तो बालों की जड़ों में नींबू का रस थोड़ी देर के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद सिर धो लें। रूसी से छुटकारा मिल जाएगा। शैम्पू करने के बाद थोड़े से पानी में नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। बाल चमकदार व मुलायम हो जाएंगे।

• एक नींबू के रस में तीन चम्मच चीनी, दो चम्मच पानी घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद अच्छे से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है और बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

• बहरापन हो तो नींबू के रस में दालचीनी का तेल मिलाकर कान में डालें।

• आधा कप गाजर के रस में नींबू का रस मिलाकर पिएं, खून की कमी दूर हो जाएगी।

• नींबू के रस को अरंडी के तेल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों की मसाज करें। फिर 1 घंटे के बाद सिर धो लें। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।

• रात को सोने से पहले हाथ-पैर, माथे, कनपटी व कान के पीछे सरसों के तेल की मालिश करें। थोड़े से नीबू के रस में लौंग पीसकर मिलाएं। इस मिश्रण को लेनेे से बहुत गहरी नींद आएगी।

• मूली के रस में नीबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर नियमित रूप से लें। ऐसा करने से मोटापा दूर हो जाएगा।

• मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों में भी नींबू पानी बहुत ही फायदेमंद है। नींबू का छिलका पीसकर उसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक होता है।

• अगर आपको भूलने की बीमारी हो तो गिरी, सौंठ का चूर्ण और मिश्री को पीसकर नींबू के रस में मिलाएं। इसे लेने से याददाश्त तेज हो जाती है।

• एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच गेहूं का आटा, आधा चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लोशन तैयार करें। इसे धीरे-धीरे चेहरे पर मलें। कुछ ही दिनों में आपका चेहरा निखर जाएगा।

• दो चम्मच बादाम के तेल में नींबू के रस की दो बूंद मिलाएं। रूई की सहायता से दिन में कई बार घाव पर लगाएं, घाव बहुत जल्द ठीक हो जाएगा।

• रोजाना नाश्ते से पहले एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर पीने से पथरी से छुटकारा मिलता है।

• किसी जानवर के काटे या डसे हुए भाग पर रूई से नींबू का रस लगाएं, लाभ होगा।

• एक गिलास गर्म पानी में नींबू डाल कर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

• चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम समस्या है। इसे दूर करने के लिए नींबू रस में चंदन घिसकर लेप लगाएं। अगर दाद हो गया है, तो इसी लेप में सुहागा मिलाकर लगाएं। आराम मिलेगा।

• रात में एक गिलास पानी में दो नींबू निचोड़कर उसमें 50 ग्राम किशमिश भिगो दें। रातभर भीगने के बाद सुबह किशमिश पानी में मथ लें। यह पानी दिनभर में चार बार पिएं। इससे एनर्जी मिलेगी और बॉडी फिट बनी रहेगी।

• पेट की समस्या होने पर नींबू के रस में थोड़ी सी अजवायन, जीरा, हींग, काली मिर्च और नमक मिलाकर लेने से बहुत जल्दी राहत मिलती है।

• बुखार होने पर थकान महसूस हो रही हो या पीठ और बांहों में दर्द हो, तो एक चम्मच नींबू के रस में दस बूंद तुलसी की पत्तियों का रस मिलाएं। इसमें चार काली मिर्च और दो पीपली का चूर्ण पीसकर डाल लें। इस मिश्रण को सुबह-शाम लें, आराम मिलेगा।

• मोटापे से परेशान हैं तो सुबह हल्के गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पिएं।

• आधे नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तेज खांसी व जुकाम में लाभ होता है।

• नींबू का छिलका पीसकर उसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक हो जाता है।

• नींबू पर पिसी काली मिर्च डालकर गर्म करके चूसने से मलेरिया बुखार में आराम मिलता है।

• नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है।

• नौसादर को नींबू के रस में पीसकर लगाने से दाद ठीक होता है।

• यदि मसूढ़ों से ख़ून रिसता हो तो प्रभावित जगह पर नींबू का रस लगाने से मसूढ़े स्वस्थ हो जाते हैं।

• नींबू का रस पानी में मिलाकर गरारा करने से गला खुल जाता है।

• नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीने से त्वचा रोगों से भी बचाव होता है। कील मुंहासे दूर होते हैं और झुर्रियों भी खत्म होती हैं।

• नींबू के नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की समस्या दूर रहती है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9334