फोर्ब्स मैग्जीन में प्रकाशित लेख में फिल्म एनलिस्ट, एग्जीबीटर्स के साथ किए गए एक सर्वे के अनुसार सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की यह फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.
नई दिल्ली: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' का उनके फैन्स को तो बेसब्री से इंतजार है और इसी बेसब्री को देखते हुए फोर्ब्स मैग्जीन का भी मानना है कि सलमान खान की यह नई फिल्म कमाई के मामले में उनकी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. फोर्ब्स मैग्जीन में प्रकाशित लेख में फिल्म एनलिस्ट, एग्जीबीटर्स के साथ किए गए एक सर्वे के अनुसार सलमान खान और निर्देशक कबीर खान की यह फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. फोर्ब्स मैग्जीन में छपे इस लेख के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि सलमान की यह फिल्म भारत में 350 करोड़ से ऊपर की कमाई करेगी. यह फिल्म दुनिया के 50 देशों 9000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है. स्क्रीन्स के मामले में सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' भारत और दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी
यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान के अलावा चीनी एक्ट्रेस झू-झू भी नजर आएंगी. जहां अधिकांश एनलिस्ट ने इस फिल्म के भारत में 350 करोड़ तक की कमाई का आंकड़ा छूने की उम्मीद जताई है तो वहीं एक एनलिस्ट ने इसके भारत में 600 करोड़ तक का बिजनेस करने की बात कही है.
https://www.indiainside.org/post.php?id=92