भारतीय सनातनी परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 22 मार्च 2023 से हमारा नूतन वर्ष प्रारंभ



--डॉ इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय सनातनी परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 22 मार्च 2023 से हमारा न्यूतन वर्ष प्रारंभ हो रहा है। साथ ही मां जगत् जननी जगदम्बा के पावन सानिध्य नवरात्रि में मां का सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, अतः आप सभी नवरात्रि से अपना नया वर्ष सुखमय प्रारंभ करें। यह मेरी मां से प्रार्थना है कि यह वर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो।

इस वर्ष नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक रहेगी। इन 9 दिनों में मां के नौ स्वरूपों का पूजन अनेकानेक विधियों से की जायेगी। भक्त अपने श्रद्धा एवं भक्ति अनुसार पूजन कर सकते हैं।

कलश स्थापन प्रथम दिन 22 मार्च दिन बुधवार को होगा। अष्टमी 29 मार्च दिन बुधवार को रहेगी तथा रामनवमी 30 मार्च दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

जो प्रथम एवं अष्टमी को व्रत रखते हैं वह 22 एवं 29 को व्रत रहेंगे तथा नवमी को पारण करेंगे एवं जो 9 दिन का व्रत रखते हैं वो 31 मार्च दिन शुक्रवार को दशमी को पारण करेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9163