--डॉ. इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय,
वाराणसी - उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
विश्व पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता और अगले दिन यानि प्रतिपदा तिथि के दिन रंगवाली होली खेली जाती है। इस विशेष दिन पर देशभर में अलग-अलग रूप में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली पर्व की शुरुआत पूर्णिमा तिथि के शाम से हो जाती है। लेकिन इस वर्ष रंगवाली होली की सही तिथि को लेकर कुछ प्रश्न उठ रहे हैं, कि क्या होली 07 मार्च को है या 08 मार्च? इस दुविधा को दूर करने के लिए स्पष्ट कर दें।
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 को दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 07 मार्च 2023 शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा। 6 को भद्रा रहेगा जो दिन 03:56 से रात्रि 04:48 तक रहेगा परन्तु (भद्रापुच्छे) रात्रि काल में भद्रा के पुच्छ भाग होने से भद्रा का दोष नहीं होगा अतः 06 को रात्रि 12:32 से 01:35 के बिच होलिका दहन किया जायेगा। काशी की होली 07 मार्च तथा अन्यत्र होली 08 मार्च 2023, को मनाई जाएगी।
हिन्दू धर्म में होली महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी लोग आपस के मतभेद को भुलाकर रंगों के इस त्योहार को एकसाथ मनाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। अध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी इस दिन का विशेष महत्व है। इस विशेष पर हनुमान जी उपासना के साथ कुल देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को बहुत लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस वर्ष रंगवाली होली बुधवार के दिन खेली जाएगी। इसलिए इस विशेष दिन पर होली खेलने से पहले गौरी पुत्र गणेश जी उपासना करना न भूलें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=9138