पुलिस ने बरामद किए 40 लाख, लुटेरा कर्मचारी भी गिरफ्त में



हावड़ा - पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हावड़ा सिटी पुलिस अंतर्गत बेलुर थाने में सूचना मिली कि महाबीर ट्रेडर्स के एक कर्मचारी को चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि दो बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये लूट लिए।

बेलुर पुलिस स्टेशन, खूफिया पुलिस विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। पूरी जांच के बाद यह पता चला कि कंपनी के एक कर्मचारी ने खुद उस राशि को एक गुप्त स्थान पर बेईमानी से छिपा दिया था और कथित डकैती की झूठी कहानी बनाई थी।

गहन पूछताछ के बाद पैसा बरामद कर लिया गया है और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=9127