▪☆▪ आदि महोत्सव जनजातीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खानपान को बढ़ावा देगा – सुदर्शन भगत
▪☆▪ जनजातीय भाषा और संस्कृति को बचाना प्राथमिकता – किरेन रिजिजू
17 नवम्बर। जनजातीय कार्य मंत्रालय दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव का आयोजन कर रहा है, जो 30 नवंबर, 2017 तक चलेगा। आदि महोत्सव का विषय ‘जनजातीय संस्कृति, खानपान और कारोबार की भावना का समारोह’ है। महोत्सव में वास्तविक और असली जनजातीय दस्तकारी, स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजन, रंगारंग और जीवंत जनजातीय नृत्य तथा संगीत का आयोजन किया जा रहा है।
जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत और गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू क्रमशः राजीव चौक केंद्रीय पार्क तथा दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित आदि महोत्सव के मुख्य अतिथि थे।
सुदर्शन भगत ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, जनजातीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खानपान को बढ़ावा देने के लिए आदि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव में देशभर के 750 से अधिक शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं और बिक्री के लिए अपने उत्पादों को पेश कर रहे हैं।
किरेन रिजिजू ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और भाषा को बचाकर रखना प्राथमिकता है, खासतौर से उन जनजातीय समुदायों की जिनकी आबादी बहुत कम है। उन्होंने महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड को बधाई दी।
17 नवम्बर को दिल्ली हाट, जनकपुरी में आयोजित आदि महोत्सव के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में ट्राईफेड के उपाध्यक्ष कमल सिंह मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर ट्राईफेड के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=895