वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने प्रधानमंत्री शोध अध्येतावृत्ति के लिए चयनित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चार शोधार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस योजना के चयन के नौवें चक्र (मई 2022) के लिए सुलग्ना बासु (बायोइन्फोर्मेटिक्स – महिला महाविद्यालय) (डायरेक्ट इंट्री श्रेणी), प्रांशु कुमार गुप्ता (रसायनशास्त्र), पुनीत दुबे (भौतिकी) – विज्ञान संस्थान, तथा अर्पण मुखर्जी – पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान (लैटरल इंट्री श्रेणी) का चयन हुआ है। देश के चुनिंदा केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए उपलब्ध इस योजना का उद्देश्य श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अनुसंधान की ओर आकर्षित कर उच्च गुणवत्ता शोध को प्रोत्साहित करना है।
इन चारो शोधार्थियों ने गुरुवार को कुलपति से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्राइम मिनिस्ट्ररस् रिसर्च फेलोशिप की समन्वयक डॉ. मौशुमी मुत्सुद्दी भी मौजूद थीं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8946