Bank Chor फिल्‍म रिव्‍यू: रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय की ऐसी कॉमेडी फिल्‍म



फिल्म का नाम: बैंक चोर
डायरेक्टर: बम्पी
स्टार कास्ट: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय , विक्रम थापा, भुवन अरोड़ा, साहिल वैद, रिया चक्रवर्ती, बाबा सहगल
अवधि: 2 घंटा
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 2.5 स्टार

यह कहानी मुंबई के रहने वाले चंपक (रितेश देशमुख) और उसके दिल्ली के रहने वाले दो दोस्तों (गुलाब और गेंदा) की है, जो बैंक ऑफ इंडियंस नामक बैंक लूटने जाते हैं, इसी बीच कहानी में ट्विस्ट आता है जब सीबीआई का ऑफिसर अमजद खान (विवेक ओबरॉय) बैंक के बाहर इस वाकये की शिनाख्त के लिए आता है. इंटरवल के ठीक पहले कहानी में एक और मोड़ आता है जो आपको सरप्राइज करता है. मीडिया, मिनिस्टर, पुलिस और चोर के बीच अंतत: क्या रिजल्ट आता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

कमजोर कड़ियां
एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जिसमें अगर आप दिमाग लड़ाएंगे तो आपको मजा नहीं आएगा, दिमाग घर पर रखकर फिल्म का बहुत मजा आएगा. साथ ही साथ फिल्म का क्लाईमैक्स और बेहतर हो सकता था.

बॉक्स ऑफिस
फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म को 700-800 स्क्रीन्स में रिलीज किया जाने वाला है और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म की ओपनिंग और वीकेंड की कमाई अच्छी हो सकती है.




आज के बहुत सारे लेखक और निर्देशक होशियारी से भरी फिल्म लिखने और बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन दर्शक जितनी सरलता से किसी कहानी को समझ जाएं और उनका मनोरंजन हो जाए, उतना ही फिल्म के लिए अच्छा होता है. 'बैंक चोर' को इंटेलीजेंट फिल्म बनाने की नाकाम कोशिश की गई है. इस फिल्‍म को हमारी तरफ से मिलते हैं 2.5 स्‍टार.

https://www.indiainside.org/post.php?id=89