नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
■ कुमाऊँ केसरी अखबार ने महामहिम को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह द्वारा समाज सेवा, पशु सेवा, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और छत्तीसगढ़, भारत की संस्कृति को देश दुनिया तक फैलाने के लिए कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2022 से समाजसेवी रूना शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान कुमाऊँ केसरी के संपादक प्रदीप फुटेला भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने समाजसेवी, पर्यावरणविद रूना शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके सफल प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम हो रहा है, ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सामुहिक प्रयास करने होंगे तभी देश तरक्की कर सकता है। राज्यपाल ने बेजुबान पशुओं के प्रति भी करुणा का भाव रखने के लिए उनकी सराहना की व कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ प्रेम रखें उनके साथ क्रूरता न करें क्योंकि जानवर को हमेशा इंसान से अधिक वफादार देखा गया है। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण अनेक प्रकार के रोग पनप रहे हैं इन पर काम करने की जरूरत है।
इससे पहले भी रूना शर्मा को मानवता रत्न सम्मान, दादा साहब फाल्के सम्मान, नेशनल इंटरनेशनल अमेरिका, दुबई, थाईलैंड सहित अन्य राज्यों से कई सम्मान से नवाजा गया है। रूना छौलीवुड में फिल्म अभिनेत्री रही है, साथ में ड्रीम गर्ल ऑफ छौलीवुड का भी सम्मान टाइटल प्राप्त है। आने वाले समय में समाज, पशु पक्षी, पर्यावरण सेवा में निरंतर काम करना चाहती हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आर्ना फाउंडेशन, रूना शर्मा को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मुस्ताक अहमद ने किया। विशेष अतिथि वर्धन त्रिवेदी, पदम् जीतेन्द्र सिंह, चौधरी मतिम अहमद, प्रदीप फुटेला, बॉलीवुड सिंगर दिव्यानी बेंद्रे उपस्थित रहे। इवेंट में बेंगलुरु, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश तथा अन्य स्थानों के सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर आदि को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड का अखबार कुमाऊँ केसरी समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान करता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8782