मऊ-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत सरकार द्वारा किसानों हेतु समय-समय विभिन योजनाए लायी जाती है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण योजना का लाभ किसानों को नही मिल पाता है। इसी प्रयोजन से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस दिन रविवार को पूरे देश भर में "किसान पाठशाला" का आयोजन किया गया है। जिसके तहत मऊ जिले में पंचायत राज विभाग के द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के सहयोग से किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सीएससी पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ में वीएलई के द्वारा किसान सभा मे विभिन योजनाओं में पंजीकरण किया गया। जिसमें ईकेवाईसी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना, पंजीयन केसीसी/किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल आदि में पंजीकरण किया गया। और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जो सीएससी के द्वारा प्रदान की जाती है। उसके बारे में विस्तृत बताया गया। जिनका लाभ कोई भी लाभार्थी अपने नजदीकी सेंटर पर लाभ ले सकते है।
कॉमन सर्विस सेंटर मऊ के जिला प्रबंधक पंकज यादव ने बताया कि 25 अप्रैल से 1 मई तक जिले के विभिन्न गांवों में किसानों को जागरूक करने हेतु किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कृषि संबधी विभिन्न योजना जैसे प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, पशुधन एवं अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में 27 अप्रैल को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के द्वारा किसानों से वार्ता किया जाएगा। जिसका सजीव प्रसारण जिले के सभी ब्लाक पर कॉमन सर्वीस सेंटर के सहयोग से किया जाएगा। जिले के विभिन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) के सहयोग से भी विभिन स्थान में प्रसारण किया जाएगा।
जिला प्रबंधक अजीत राय ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा विभिन्न सरकारी योजना का पंजीकरण भी उपरोक्त कैम्प में किया जाएगा।
इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं ग्राम सभा की साझेदारी से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित "किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी" कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा इटैली में ग्राम प्रधान विवेक कुमार ने फीता काट शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान इटैली विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्र की आत्मा ग्राम सभाओ में बस्ती है। ग्राम सभाओं का विकास ही असल राष्ट्र निर्माण की नींव है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पंचायत के रास्ते राष्ट्र निर्माण हो रहा है।
सीएससी वीएलई हरिओम पांडेय ने किसानों के लिए चल रही योजनाओ के लिए पंजीयन एवं सत्यापन किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक सीएससी सुधीर शुक्ला, कृषि विभाग से विनोद कुमार, सुरेश सिंह, बंशवहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8715