मध्य प्रदेश : पत्रकारों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य इकाई ने जनसंपर्क आयुक्त को ज्ञापन सौंपा



भोपाल-मध्य प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) मध्य प्रदेश इकाई ने पत्रकारों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर जनसंपर्क आयुक्त व प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपकर उनका तुरंत निराकरण किए जाने की मांग की।

पत्रकार संगठन आई•एफ•डब्ल्यू•जे• मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान ने जनसंपर्क आयुक्त आईएएस राघवेंद्र सिंह, संचालक जनसंपर्क आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक जनसंपर्क सुरेश गुप्ता सहायक संचालक श्री जैन से उक्त मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान जनसंपर्क अधिकारियों को विभाग की कमियां बताने के साथ इस बात से भी अवगत कराया गया कि पिछली सरकार का कार्यकाल और उसके बाद विपदा के रूप में आई कोरोना जैसी घातक बीमारी ने खासकर छोटे और मझौले समाचार पत्र, पत्रिका और उनसे जुड़े पत्रकारों की कमर तोड़ कर रख दी है। प्रदेश का पत्रकार जगत गले गले तक कर्ज में डूबा है प्रदेश सरकार व विभाग भी उनकी कोई मदद नहीं कर पा रहा है। ऊपर से नए नए फरमान अलग जारी कर पत्रकारों को प्रताणित किया जा रहा है।

प्रदेश के चहेते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य सभी वर्गों व समाजों के लिए तो राहत पैकेज जारी कर रहे हैं किंतु प्रजातंत्र के इस अनचाहे चौथे स्तंभ को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। कुकुरमुत्तॊ की तरह उभर आये पत्रकार संगठन भी अपनी थौथी वाहवाही में मशगूल हैं आम पत्रकार या उनके हितों से किसी को कोई सरोकार नहीं है।

जनसंपर्क आयुक्त, संचालक, अपर संचालक, व सहायक संचालक ने ज्ञापन में दर्शाई गई कुछ मांगों को तुरंत लागू करने और बाकी विषयों पर सरकार से चर्चा हेतु प्रस्ताव भेजकर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके लिए संगठन के मुखिया के रूप में सलमान खान ने आम पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णयों के प्रति जनसंपर्क प्रशासन का आभार माना।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8686