राशि परिवर्तन: डेढ़ साल बाद होगा केतु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला…



--डॉ• इन्द्र बली मिश्रा,
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की स्थिति का बड़ा महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, इसका सभी राशियों पर अच्छा-बुरा असर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे केतु ग्रह की। केतु ग्रह 12 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करेगा। वर्तमान में यह वृश्चिक राशि में है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, हर डेढ़ साल में केतु का राशि परिवर्तन होता है। वहीं केतु को कर्म का ग्रह माना गया है। इसकी स्थिति में बदलाव से राशियों के कर्मक्षेत्र यानी नौकरी, बिजनेस पर असर पड़ेगा। कुछ को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान की आशंका बनी रहेगी। केतु के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा।

• कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को केतु के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। केतु कन्या राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा, जो धन और वाणी का भाव है। ऐसे में आपको पैसे कमाने के बेहतर मौके मिल सकते हैं। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो लाभ की उम्मीद है। निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। मीडिया, टीचिंग, मार्केटिंग आदि जैसे वाणी के क्षेत्र से जुड़े कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

• मकर राशि : केतु मकर राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो करियर के लिहाज से मकर राशि के लिए यह अच्छा समय है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपकी ग्रोथ उतनी ही बेहतर होगी। यह भी संभव है कि इस दौरान आपको किसी और जगह से नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। तेल, पेट्रोलियम और लोहे से जुड़े कार्यों में अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

• धनु राशि : केतु ग्रह धनु राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहा है। यह आय और लाभ देने वाला स्थान माना जाता है। यह आमदनी में वृद्धि का समय है इसलिए पूरे समर्पण के साथ मेहनत करें। केतु कर्म प्रधान ग्रह है इसलिए आपको अपने कर्मों का फल ही मिलेगा। आप जिस तरह से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे, उससे आपको मुनाफा हो सकता है। जो लोग राजनीति में जाना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह वेतन वृद्धि का समय है, जो बड़ा लाभ दे सकता है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8671