राजश्री साहित्य अकादमी के तत्वावधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय काव्य सम्मलेन का आयोजन



--प्रदीप फुटेला,
बेंगलुरु-कर्नाटक, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राजश्री साहित्य अकादमी के तत्वावधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय काव्य सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध कवियों और कवियित्रीयों ने काव्य पाठ किया। रायपुर छत्तीसगढ़ से रूना शर्मा (डायरेक्टर ऑफ ब्यूटी आइकॉन) इसमें मुख्य अथिति थीं। बता दें कि रूना शर्मा को मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुका है, ब्यूटी आइकॉन ऑफ़ इण्डिया की मेनेजिंग डायरेक्टर हैं व आर्ना फाउंडेशन की फाउंडर व दादा साहब फालके अवार्ड छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष है। वहीं सम्मेलन में रूना शर्मा ने बहुत सुन्दर काव्य पाठ कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

छत्तीसगढ़ से राजश्री साहित्य अकादमी के संस्थापक राजेंद्र कुमार पाण्डेय "राज" ने मुख्य अथिति रूना शर्मा का स्वागत करते हुए सम्मेलन का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ से ही राजश्री अकादमी के अध्यक्ष पंकज जोशी ने अपने सुन्दर वचनों से मुख्य अथिति का सम्मान किया। बेंगलुरु से संचालिका रीता सिंह ने काव्य सम्मलेन का संचालन किया। गाज़ियाबाद से सचिव ज्योति महाजन ने मुख्य अथिति का आभार व्यक्त करते हुए सुन्दर पंक्तियों से काव्य सम्मलेन का समापन किया। वहीं मेघा शर्मा ने तकनीकी प्रबंध संभाला।

सबसे पहले रमाकांत बडारया ने अपने सुन्दर काव्य पाठ में देश की हालात सुधारने के लिये पृथ्वीराज बनने और जयचंदो को दूर रहने को कहा। फिर रायपुर, छत्तीसगढ़ से उषा पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ी भाषा में सुन्दर गीत सुनाया। शिमला से पवन भारद्वाज ने भी सुन्दर रचना सुनायी। लखनऊ से अलका गुप्ता ने एक सुन्दर गीत सुना कर सबका मन मोह लिया। सिंगरौली मध्य प्रदेश से डॉ. हरिकृष्ण प्रसाद पनिका ने सुन्दर काव्य पाठ किया। जिला सीहोर मध्य प्रदेश से गजानंद डिगोनिया "जिज्ञासु" ने सुन्दर गजल सुनायी। राज शुक्ल नम्र ने भी सुन्दर काव्य पाठ किया। सह सचिव बीनू सिंह, प्रिया दुबे और राजेंद्र सुमन ने मंच संचालन में सहयोग किया। आर पी प्रजापति ने काव्य पाठ किया। काव्य सम्मलेन में राजश्री साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष राजश्री गौड़ के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। सहारनपुर उत्तर प्रदेश से प्रदीप कुमार ने सुन्दर काव्य पाठ किया। शिशिर कुमार पाण्डेय सहित अन्य ने भी काव्य पाठ का आनंद लिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8603